फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   currents death

घर में कूलर चलाते समय युवक की करंट से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
currents death
मृतक रोहन यादव का फाइल फोटो - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में अपने घर में कूलर चलाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के मोहल्ला कूटान निवासी राहुल यादव का छोटा भाई रोहन यादव (18) सुखदेवी इंटर कालेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। रोजाना की तरह ही वह मंगलवार को भी विद्यालय गया था। दोपहर करीब एक बजे वह घर पहुंचा था। बताते हैं कि घर में कूलर चलाते समय अचानक कूलर में करंट उतर आया। रोहन करंट की चपेट में आ गया। परिजनों को पता चला तो चीखपुकार मच गई। बेहोशी की हालत में उसे निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया। यहां मृत घोषित कर दिया। बावजूद इसके परिजन उसे मुरादाबाद तक ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रोहन दो भाइयों में छोटा था। रोहन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed