फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   currency deposited in tressury

जिला कोषागार में सुरक्षित जमा कराई देशी-विदेशी करेंसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
currency deposited in tressury
अमरोहा। देशी-विदेश करेंसी को पुलिस ने कलक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार में सुरक्षित जमा करा दिया है। साथ ही एसपी ने इनकम टैक्स और जिला प्रवर्तन निदेशालय को पत्र भेजकर प्रकरण जांच कराने की सिफारिश की है। दोनों विभाग की जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इसमें संबंधित विभाग ही तय करेंगे कि बरामद करेंसी वैध है या अवैध।
विज्ञापन

गुरुवार को सीओ सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में गजरौला पुलिस ने ब्रजघाट चौकी पर मुरादाबाद की दिशा से आ रही रोडवेज की बस को रुकवाकर उसमें सवार रोहित यादव निवासी कंजरीसराय मुरादाबाद को काले रंग के बैग सहित पकड़ लिया था। बैग में 40 लाख 63 हजार रुपये की देशी-विदेशी करेंसी बरामद हुई थी। तभी से पुलिस मामले की जांच कर है। हिरासत में लिए गए आरोपी से भी पुलिस से पूछताछ की थी। फिलहाल पुलिस ने बरामद रकम को कलक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार में सुरक्षित जमा करा दिया है। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि करेंसी के मामले में इनकम टैक्स और जांच प्रवर्तन निदेशालय डायरेक्टर को पत्र लिखकर प्रकरण के अवगत करा दिया है। इस मामले में अब दोनों विभाग अपनी जांच करेंगे। दोनों विभाग अपनी जांच के बाद उनके निर्देशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed