फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cultural

मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
cultural
अमरोहा। श्री साईं युवा सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात बाबा की ग्यारहवीं भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा ने मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए... जैसे भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। देर रात तक भक्त साईं के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

सोमवार की रात नगर के जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में श्री साईं युवा सेवा समिति की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर और निखिल जैन ने दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। बाद में भक्तों ने साईं बाबा का माल्यार्पण किया गया। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने प्रस्तुति दी। उन्होंने एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत किए। मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए... ओम साईं नमो नम:, श्री साईं नमो नम:... मेरे सर पर सदा तेरा हाथ रहे मेरे साईं तू हमेशा मेरे साथ रहे... दरबार में शिरडी वाले के... रंगीन गुुब्बारों से सजा है तेरा द्वार.. जैसे भजन पर भक्त झूम उठे। साईं बाबा के खूब जयकारे लगे। देर रात तक चली भजन संध्या में साईं बाबा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पुजारी कमल जोशी ने साईं बाबा की आरती कराई। इसके बाद में भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विकास टंडन, प्रखर चौहान, अंकित शर्मा, दीपक, सौरभ, वासु गुप्ता, पंकज विश्नोई, सीमा शर्मा, शालू गोरा, सरिता टंडन, राकेश वर्मा, नरेंद्र डाबर, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed