{"_id":"5a888f2d4f1c1ba3378b48d3","slug":"wife-died-during-pull-up-with-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"खींचतान में रायफल से चली गोली, मौके पर पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खींचतान में रायफल से चली गोली, मौके पर पत्नी की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/जोया।
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली थानाक्षेत्र के गांव पतेई खालसा में शनिवार देर शाम पति नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। जिसका पत्नी ने विरोध किया तो पति ने घर में रखी लाइसेंसी रायफल निकाल ली। रायफल को लेकर दोनों में खींचतान होने लगी। इस बीच रायफल से गोली चल गई जो पत्नी को जा लगी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव पतेई खालसा निवासी यशपाल किसान है। वह आए दिन शराब पीकर घर में पत्नी नीमा देवी से झगड़ा करता है। शनिवार देर शाम को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। दोनों आपस में झगड़ने लगे। नशे में धुत यशपाल ने घर में रखी लाइसेंसी रायफल निकाल ली। पति के हाथ में राफयल देख नीमा उससे छीनने लगी। दोनों के बीच खींचतान होने लगी। इस खींचतान में अचानक रायफल से गोली चल गई, जो नीमा के पीठ को चीरते हुए निकल गई। नीमा को एंबुलेंस से जोया सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने नीमा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद पति यशपाल घर से फरार हो गया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खींचतान में गोली चल गई। इससे महिला की मौत हो गई। महिला के परिवार वालों को बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।