{"_id":"5a42b0654f1c1bc45b8be696","slug":"two-police-man-injured-during-encounter-with-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की इनामी बदमाशों से मुठभेड़, दो सिपाही जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की इनामी बदमाशों से मुठभेड़, दो सिपाही जख्मी
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस ऑफिस में मुठभेड़ का खुलासा करते एसपी सुधीर कुमार सिंह व एएसपी ब्रजेश सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकर सराय के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों की गोली से दो सिपाही जख्मी हो गए। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में 12 हजार का इनामी बदमाश हनीफ कुरैशी घायल हो गया। जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बदमाश को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने मुठभेड़ का खुलासा किया, जिसमें बताया कि सोमवार की रात अमरोहा नगर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह नागर टीपी नगर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बिना नंबर की काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने का प्रायास किया तो बाइक सवार बदमाश बंबूगढ़ होते हुए कांकर सराय के जंगल की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देहात व डिडौली पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। खाकी के चंगुल में फंसा देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली डिडौली पुलिस की जीप पर भी लगी। बदमाश की गोली से सिपाही तारिक अहमद व गौरव कुमार घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश हनीफ कुरैशी घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए गन्ने के खेतों में भागकर अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश की पहचान हनीफ कुरैशी पुत्र लतीफ कुरैशी निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना मैनाठेर मुरादाबाद के रूप में हुई, जो मुरादाबाद व अमरोहा में लूट-डकैती जानलेवा हमले और गैंगेस्टर समेत सत्रह मुकदमों में वांछित था। जबकि मुठभेड़ के दौरान संभल के मवईडोल निवासी युसूफ पुत्र सहाबुददीन अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। हनीफ कुरैशी गैंगस्टर के मामलें में 12 हजार का इनामी था जिस पर राजस्थान के रेवाड़ी में भी गोवध से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।