फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   student save if gateman not return him

अभिषेक हत्याकांड : गेटमैन वापस न लौटाता तो बच जाता मासूम

Sat, 16 Dec 2017 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गजरौला (अमरोहा)।
अमर उजाला ब्यूरो/गजरौला (अमरोहा)। Updated Sat, 16 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
student save if gateman not return him
अभिषेक - फोटो : फाइल
घटना के पीछे कई सवाल हैं, तो कुछ लापरवाहियां भी हैं। परिजनों के मुताबिक अगर गेटमैन देर से पहुंचने पर अभिषेक न वापस भेजता तो आज वह जीवित होता। गजरौला के एचसीएम इंटर कालेज में सात दिसंबर को अभिषेक पढ़ने के लिए घर से निकला था लेकिन स्कूल के गेटमैन ने देरी से पहुंचने का हवाला देते हुए उसे वापस कर दिया था। 
विज्ञापन


परिजन रो-रोकर कहते सुने जा रहे हैं कि काश स्कूल से उसे वापस न लौटाया जाता तो वह आज जिंदा होता। हो न हो पूरे मामले में स्कूल गेटमैन भी कसूरवार है। वहीं पुलिस को घटनास्‍थल पर मिले साक्ष्य इस ओर इशारा करते हैं कि साइकिल वाला व्यक्ति ही बच्चे का कातिल है। यह शक और गहरा गया है। 
विज्ञापन


वसेली के जंगल में जिस गन्ने के खेत में बच्चे का शव दबा मिला, वहां से दो कदम की दूरी पर गेहूं के खेत में साइकिल के पहिये के निशान भी हैं। इसके अलावा घटना स्थल पर ही साइकिल का पैडल भी बरामद किया गया। इससे संदिग्ध युवक पर शक गहराता जा रहा है। परिजनों के मुताबिक उसे आखिरी बार संदिग्ध युवक पर साइकिल के साथ देखा गया था। परिजन बार-बार शुरू से ही कह रहे हैं कि संदिग्ध युवक से ही सख्ती के साथ पूछताछ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वसेली के जंगल में आठ दिन से गायब छात्र का शव मिलने के बाद यह भी चर्चा चल रही है कि कहीं हत्या से पहले मासूम के साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात तो नहीं हुई है। हत्या के पीछे की कहानी जो हो लेकिन कुकर्म की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता।


हालांकि कुकर्म की स्थिति पीएम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो पाएगी। शव की हालत देखकर तंत्र-मंत्र विद्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हत्यारा तांत्रिक भी हो सकता है। संदिग्ध युवक पर तांत्रिक होने का आरोप भी लगाया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed