फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape with eight years old girl

अमरोहा में किशोर ने किया बच्ची से दुष्कर्म 

Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बछरायूं (अमरोहा)। 
ब्यूरो/अमर उजाला, बछरायूं (अमरोहा)।  Updated Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
rape with eight years old girl
rape
कस्बे में तेरह साल का किशोर बुधवार शाम को घर पर अकेली आठ साल की बच्ची को बहला फुसलाकर बाहर एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय परिजन पड़ोस में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को वापस आने पर मासूम ने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। पिता की ओर से आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


कस्बे के एक मुहल्ला में रहने वाला व्यक्ति बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे मौजूद थे। पत्नी भी पड़ोस में रहने वाले परिचित की शादी में शामिल होने गई थी। घर पर उसकी आठ साल की बेटी मौजूद थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 13 साल का किशोर घर पर आया और मासूम को बहला फुसला कर बाहर एकांत स्थान पर ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर आने पर मासूम ने दुष्कर्म की जानकारी अपनी मां को दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने फोन पर अपने पति को जानकारी दी।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह पति घर आया। पति ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना से आसपास के लोग सन्न रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed