{"_id":"5a8f28334f1c1bb0098b4857","slug":"rape-with-class-eight-girl-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच के लिए गई आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म
ब्यूरो अमर उजाला/गंगेश्वरी।
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थानाक्षेत्र में बुधवार की सुबह शौच के लिए गई कक्षा आठ की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एससी एसटी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, गांव में पंचायत कर सुलह समझौते के भी काफी प्रयास किए गए।
आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की किशंोरी कक्षा आठ की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह घर से शौच के लिए जंगल में गई थी। इस बीच पहले मौजूद लिसड़ा गांव निवासी पवन गुर्जर ने छात्रा को दबोच लिया। उसे खींच कर जंगल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद परिजन चौकी पर पहुंच गए। जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं सूचना मिलने पर सीओ हसनपुर अजय गौतम भी मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पवन गुर्जर पर रेप, एससी एसटी और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।