{"_id":"5a3ad7954f1c1bca678c2b9f","slug":"political-leader-relative-invole-in-bitcoin-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता के रिश्तेदार ने फैलाया बिटक्वाइन खरीदफरोख्त का जाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेता के रिश्तेदार ने फैलाया बिटक्वाइन खरीदफरोख्त का जाल
अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा।
Updated Thu, 21 Dec 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
बिटकॉइन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान ऑनलाइन धूम मचाने वाली विदेशी बिटक्वॉइन करेंसी ने देश वासियों का दिल जीत लिया। नौ हजार से उछाल मारकर लाखों की कीमत पर पहुंची बिटक्वॉइन के निवेशकों ने एकाएक लोगों को जोड़कर लेनदेन का ग्राफ बढ़ाना शुरू किया।
एक नेता के रिश्तेदार को जिले के सैकड़ों लोगों को जोड़कर बिटक्वॉइन खरीदने व बेचने का जाल फैलाने में देर न लगी। बिटक्वॉइन करेंसी के रेटों में भारी उछाल की ललक और मालामाल होने की चाहत में जनपद के करीब डेढ़ सौ लोगों ने जमकर निवेश किया।
लेकिन भारत सरकार द्वारा बिटक्वॉइन को अवैध घोषित करने और आयकर विभाग की कार्रवाई से निवेशकों में हड़कंप मचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में हजार व पांच सौ रुपये की पुरानी करेंसी को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इसी दौरान देश में ऑनलाइन गैरकानूनी विदेशी बिटक्वॉइन और डिजिटल करेंसी का चलन शुरू हो गया। नौ हजार से उछाल मारकर लाखों की कीमत पर पहुंची बिटक्वॉइन ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। जिसके बाद एकाएक निवेशकों का कारवां बढ़ता गया।
सूत्रों के मुताबिक एक नेता के रिश्तेदार ने अमरोहा के लोगों से संपर्क शुरू कर दिया। जिले में कई मिटिंग की गईं। एक तो अमीरजादा और फिर नेता का रिश्तेदार की बात मानकर लोगों ने लाखों रुपये निवेश कर दिए। लेकिन अब सरकार ने बिटक्वॉइन पर पाबंदी लगाई तो निवेशकों में हड़कंप मचा है। वहीं आयकर विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए विक्रेताओं से संपर्क साध रहे हैं।