{"_id":"5a148dae4f1c1b76678bcbb6","slug":"police-arrested-innocent-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर के अपहरण में पुलिस ने सलाखों के पीछे डाला बेगुनाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर के अपहरण में पुलिस ने सलाखों के पीछे डाला बेगुनाह
ब्यूरो अमर उजाला/ ढबारसी।
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर थाना पुलिस का एक कारनामा सामने आया है। एक किशोर के अपहरण में पुलिस ने बेगुनाह को पकड़कर जेल भेज दिया। बेकसूर फिलहाल अभी जेल में बंद है जबकि अपहृत किशोर को पुलिस ने पंजाब से बरामद किया है। उसने पूछताछ में अपहरण नहीं बल्कि गुस्सा कर पंजाब जाने की बात कही है। फजीहत के डर से पुलिस अब मसले को दबाने और कारगुजारी को छिपाने में जुट गई है। कोर्ट में किशोर के बयान कराए हैं।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर निवासी कलुआ 18 जून को गांव के ही छोटे लाल के साथ गांव मानकपुर थाना धनारी जिला संभल रिश्तेदारी में दावत में गया था। बताया जाता है कि वहां कलुआ के पास से चोरी का मोबाइल निकला था। जिससे वहां कुछ लोगों ने कलुआ की पिटाई लगा दी। इसके बाद कलुआ लापता हो गया। जबकि छोटे लाल अपने गांव लौट आया। कई दिन तक जब कलुआ का सुराग नहीं लगा तो किशोर की मां रूपमणि ने छोटे लाल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। दबाव पड़ने पर 23 सितंबर को पुलिस ने छोटे लाल को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। तब से ही कलुआ भी लापता चल रहा था। दो दिन पहले ग्रामीणों ने कलुआ को गांव में घूमते हुए देेखा तो छोटे लाल के परिजनों को इसकी भनक लग गई। छोटे लाल के परिजनों की सूचना पर मंगलवार को पुलिस कलुआ के घर पहुंची। जहां कलुआ को देख कर पुलिस हैरान रह गई। कलुआ ने पुलिस को बताया कि वह दावत में पिटाई से क्षुब्ध होकर ट्रेन में बैठ कर पंजाब के जालंधर चला गया था। वहीं मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। थानाध्यक्ष अजीत रोरिया ने बताया कि अपहृत कलुआ के अदालत में बयान कराए गए हैं। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।