फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   national player arrested in friend murder

दोस्त की हत्या में राष्ट्रीय खिलाड़ी को जेल भेजा

Tue, 21 Nov 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ जोया। 
ब्यूरो अमर उजाला/ जोया।  Updated Tue, 21 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
national player arrested in friend murder
हत्यारोपी नेशनल खिलाड़ी रचिन व उसका पिता।
डिस्कश थ्रो के खिलाड़ी दोस्त नकुल की हत्या के मामले में पुलिस ने जूडो कराटे के राष्ट्रीय खिलाड़ी रचिन को पिता के साथ सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद होना बताया है। पिता की गिरफ्तारी गांव व बेटे की खाता चौराहे के नजदीक से दिखाई है। अन्य हत्यारोपयिों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। दोनों टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, किन्तु सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र के गांव मढ़ी निवासी मित्रपाल के बेटे नकुल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त रचिन व उसके पिता विजेंद्र निवासी गांव दानपुर थाना डिडौली व अन्य चार लोगों को नामजद किया था। मृतक के दादा ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। घटना के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय खिलाड़ी रचिन को दबोच लिया था। इसके अलावा उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया था। पूरी रात पुलिस ने पिता व पुत्र से पूछताछ की लेकिन मामूली विवाद के सिवाय मसले में कुछ भी नहीं उगलवा सकी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रचिन को खाता चौराहे के नजदीक से पकड़ा गया है। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले हैं। उसके पिता को घर पर दबिश डालकर गिरफ्तार किया गया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह वालियान ने बताया कि हत्या में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसआई नीरज कुमार व इकौंदा चौकी प्रभारी सचिन तोमर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। दोनों टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed