{"_id":"5a1f13094f1c1b6e468b74a0","slug":"loot-with-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से हथियारबंद बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों से हथियारबंद बदमाशों ने की लूट
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर।
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
हमसनपुर के गांव दीपपुर में लूटपाट के बाद सहमा परिवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में बीती रात हथियार बंद बदमाशों ने उत्पात मचाया। दो किसानों के घर धावा बोलकर लाखों का माल समेट ले गए। तमंचे के बल पर परिवार की महिलाओं के जेवर उतरवा लिए। नगदी उड़ाई और पशु भी खोल ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों की संख्या आठ थी। पुलिस की सायरन लगी गाड़ी में बदमाश गांव आए थे। पीड़ितों के मुताबिक, पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। इधर, पुलिस मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
गांव दीपपुर निवासी कमल पुत्र प्रकाश का घर गांव में दक्षिण दिशा में है। मंगलवार की रात कमल और उसकी पत्नी मुनेश पशु शाला में सो रहे थे। देर रात कुछ बदमाश घर में दाखिल हो गए। आहट होने पर मुनेश की आंख खुल गई। इससे पहले मुनेश कुछ समझ पाती। एक बदमाश ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। कमल को भी शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। बदमाशों ने मुनेश के सोने के कुंडल उतरवा लिए और कमरा खंगाल लिया। यहां से बदमाश दो हजार रुपये, सोने के एक जोड़ी कुंडल और भैंसा खोल कर ले गए। पीड़ित कमल ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद बदमाशों ने गांव के ही कालीचरन पुत्र भगोना के घर को निशाना बनाया। कालीचरण की पत्नी बर्फी देवी के कुंडल उतरवा लिए। कुंडल चांदी के होने पर बदमाश वहीं फेंक गए। यहां बदमाश कुछ सामान नहीं ले जा सके। लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर जब बदमाश निकल गए तो शोर मचने पर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि वारदात के तत्काल बाद ही 100 डायल पुलिस को कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।