{"_id":"5abaaa094f1c1be93f8b53d3","slug":"insecticide-for-refuse-to-flirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर कीटनाशक पिलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर कीटनाशक पिलाया
ब्यूरो अमर उजाला /बछरायूं।
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के सामने चारपाई डालकर छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक महिला की मदद से किशोरी को जबरन कीटनाशक पिला दिया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे धनौरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अस्पताल में किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। किशोरी के चाचा की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। किशोरी और उसकी बहनों का आरोप है कि आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं।
एक मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। आरोप है कि पिता की मौत के बाद घर के सामने रहने वाले दबंग किस्म के लोग उनकी नाबालिग बेटियों पर गलत नजर रखने लगे। दबंग घर के सामने चारपाई डाल कर बैठ जाते हैं। मंगलवार को किशोरी और उसकी बहनों ने दबंगों का चारपाई डालने का विरोध किया। इसको लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि दबंग परिवार की एक महिला ने परिजनों की मदद से किशोरी को पकड़ कर जबरन उसे कीटनाशक पिला दिया। उल्टी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। बयान की वीडियो भी बनाई है। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक बछरायूं ज्ञान सिंह पवार ने किशोरी को जहरीले पदार्थ दिए जाने की बात से इंकार करते हुए कहा कि चिकित्सकों के अनुसार किशोरी को ज्यादा खाने की शिकायत थी। परिजन किशोरी को थाने लेकर आए थे। पुलिस को साथ भेजकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है।