फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ‌firing

डांस पार्टी में फायरिंग, बालक समेत दो घायल

Mon, 21 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Mon, 21 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव धनौरी मीर निवासी किसी ग्रामीण के घर पर खुशी का मौका था सो शनिवार रात डांस पार्टी बुलाई गई थी। जिसे देखने के लिए लगभग पूरा गांव उमड़ा हुआ था। बच्चे और बड़े भी डांस पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ युवक तमंचे लेकर डांस पार्टी में पहुंच गए और खुशी के मौके पर तमंचों से कई हवाई फायर कर डाले।
विज्ञापन


इस दौरान तमंचे में कारतूस भरते वक्त ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जिसके छर्रे कुछ दूरी पर खड़े गांव के 12 वर्षीय बालक और 17 वर्षीय किशोर को लग गए। गोली लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। डांस पार्टी बंद कर दी गई और दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आया गया।
विज्ञापन


पुलिस केस होने के कारण जिला अस्पताल के स्टाफ ने मेडिकल कराने के लिए पुलिस से लिखवाकर लाने की बात कही तो ग्रामीण दोनों घायल बच्चों को लेकर यहां से चले गए। देर रात तक ग्रामीण अस्पताल नहीं पहुंचे और न ही थाने जा सके। चूंकि मामला गांव का था। इसलिए रफादफा कर दिया गया। एसओ नौगावां सादात अशोक सोलंकी ने बताया कि थाने में इस तरह की कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलेगी, तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed