{"_id":"5a9b04f14f1c1bbd218b5faa","slug":"girl-beaten-by-accused-for-refusing-to-play-holy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग डालने का विरोध किया तो लड़की को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंग डालने का विरोध किया तो लड़की को पीटा
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर।
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के कुछ युवकों ने अपने घरवालों के साथ घर पर होली खेल रही युवती पर जबरदस्ती रंग डालने लगे जिसका उसने और उसके परिवार वालों ने विरोध किया तो उन्होंने लड़की व अन्य परिवारजनों के साथ मारपीट और गाली गलौच की।
होली के मौके पर हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन को विशेष निर्देश जारी किए थे। होली के बहाने छेड़खानी, मारपीट आदि घटनाएं घटित न हो इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। थाना क्षेत्र के गांव सिकरोली मिलक में सभी लोग होली का त्योहार मिलजुलकर मना रहे थे। गांव के एक घर पर एक लड़की अपने घरवालों के साथ होली खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस के ही चार युवक उनके घर पहुंच गए और उसके जबरदस्ती रंग लगाने लगे। युवती ने रंग लगाने का विरोध किया लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी। युवती के पिता ने युवकों के आगे हाथ जोड़कर उनसे रंग डालने के लिए मना किया लेकिन वह रंग डालने की जिद पर अड़े रहे। युवती के पिता ने यहां तक कहा कि आप लड़की के बदले मेरे रंग लगा लो और मेरी लड़की को छोड़ दो फिर भी वह नहीं मानें। लड़की के पिता और अन्य लोगों के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच की और मारपीट की। पीड़ित की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं हसनपुर थाना इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।