{"_id":"5bf5b9b9bdec2269bf7d86cd","slug":"dowry-murder-report-on-up-police-counstable-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में कांस्टेबिल पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरोहा में कांस्टेबिल पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में दो लाख रुपये और बोलेरो न मिलने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कांस्टेबिल पति और सास-ससुर को हिरासत में ले लिया।
नगर कोतवाली के मोहल्ला दरवारे कलां निवासी अय्यूब अहमद जोया ब्लाक क्षेत्र गंगादास जूनियर हाईस्कूल में प्रधान अध्यापक हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी अंजुम फातिमा की शादी अप्रैल 2013 को पड़ोस में रहने वाले शमीम अहमद के बेटे आदिल के साथ की थी। आदिल यूपी पुलिस में कांस्टेबिल है। वर्तमान में उसकी तैनाती रामपुर के केमरी थाने में हैं। आरोप है कि शादी के ससुराल वाले दहेज के लिए अंजुम को प्रताड़ित करते थे। अंजुम के पिता ने एक साल पहले भी 90 हजार रुपये आदिल के खाते में ट्रांस्फर किए थे। लेकिन आदिल की डिमांड बढ़ती गई।
कुछ दिन से आदिल दो लाख रुपये और बोलेरो की मांग कर रहा था। विरोध करने पर कई बाद उसने अंजुम फातिमा के साथ मारपीट की। आरोप है कि मंगलवार को आदिल और उसके माता-पिता घर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अंजुम के साथ मारपीट की। अंजुम ने इसकी जानकारी फोन कर अपने पिता को दी थी। डरी-सहमी अंजुम ने अपने पिता से खुद को बचाने की बात कही थी। सूचना मिलते ही पिता अय्यूब मौके पर पहुंचे। लेकिन, इससे पहले अंजुम की मौत हो गई। पिता के मुताबिक ससुरालियों ने अंजुम की गला दबाकर हत्या कर दी और फांसी पर लटकाने की कोशिश कर रहे थे। मायके पक्ष से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और पति, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया। पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी डा. विपिन टाडा ने बताया कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में आरोपी कांस्टेबिल की रिपोर्ट रामपुर भेज दी गई है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई रामपुर से होगी।