फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   disclosure of hasanpur and gajraula thief

हसनपुर-गजरौला की चोरियों का खुलासा

Sat, 16 Dec 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा।  Updated Sat, 16 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
disclosure of hasanpur and gajraula thief
अमरोहा में चोरी का खुलासा करते एसपी सुधीर कुमार सिंह।
हसनपुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को दबोचकर चोरी की घटना का राजफाश किया। निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मुकदमा कायम कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मो.रफी उर्फ बब्बू पुत्र बन्ने मोहल्ला कायस्थान चामुंडा रोड से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शातिर ने गजरौला में हुई चोरी की वारदात को कुबूल किया है। हसनपुर में की गई चोरी का माल भी उसी की निशानदेही पर मिला है। इसमें दो लैपटाप चार्जर, 15 लीटर मैंथा तेल, चार सफेद धातु के सिक्के , एक जोड़ी टॉप्स पीली धातु, एक कैमरा, एक सेल्फी स्टिक और दो जोड़ी पायल मिला है। इसमें दो लोग शामिल है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा समेत एसआई राजीव कुमार शर्मा, एसआई रिषीपाल सिंह, एसआई उमाशंकर सिंह, एसआई राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार, जयप्रकाश, अनिल, विजय कुमार और योगेश तोमर शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed