फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dacaity in farmers house in gajraula

किसान के घर में डाला 4.50 लाख का डाका

Tue, 06 Feb 2018 01:46 AM IST
गजरौला/अमर उजाला ब्यूरो ।
गजरौला/अमर उजाला ब्यूरो । Updated Tue, 06 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
dacaity in farmers house in gajraula
demo pic
थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में रविवार रात को बदमाशों ने किसान के घर को निशाना बनाया। यहां तीन नकाब पोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिजनों को कब्जे में लेते हुए सोने चांदी के आभूषण लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। गांव निवासी छज्जू खां पुत्र बुंदू खां का मकान बीच गांव में बना हुआ है। लेकिन घर के पीछे की तरफ जंगल है।
विज्ञापन

छज्जू खां के बेटे नबी हसन ने बताया कि रविवार मध्यरात्रि तीन नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हुए। तमंचे के बल पर सबसे पहले नबी हसन को कब्जे में लेते हुए लूटपाट शुरू की। अन्य परिजनों ने विरोध करने की कोशिश की तो हथियारों का भय दिखाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। नबी हसन के मुताबिक घर में विवाहित बहन भी आई हुई थी उसके आभूषण भी रखे हुए थे। इस दौरान बदमाशों ने सोने के दो गले के हार, तीन जोड़ी पाजेब, दो सोने के पैंडिल, पच्चीस तोले की नई पाजेब, गले की हंसली, दो जोड़ी हथफूल व सात हजार की नगदी समेत करीब चार लाख 57 हजार का माल साफ कर लिया। बताया कि बदमाश लूटपाट के बाद गांव के मध्य रास्ते से होते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस गांव पहुंची। जांच पड़ताल के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कर्तव्य की इतिश्री कर दी गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed