फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death in accident

फत्तेपुर गांव के तीन युवकों की मौत, मचा कोहराम

Sat, 19 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Updated Sat, 19 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
death in accident
हादसा
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी ऋषिपाल पुत्र आला (35), शीशपाल पुत्र परतो (35), गंगासरन पुत्र बलवंत (25) और दिनेश पुत्र गोखला राज मजदूरी करते हैं। इन दिनों ये लोग जीरो बंधा के समीप स्थित आईएमएस पर हो रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे चारों लोग एक ही बाइक से गांव जाने के लिए आईएमएस से निकले थे। बताया जाता है कि उल्टी दिशा में ये लोग बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


जीरो बंधा पर सामने से आ रही डीसीएम बेकाबू होकर बाइक से भिड़ गई। इसमें ऋषिपाल, शीशपाल और गंगासरन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दिनेश बुरी तरह जख्मी हो गया। घटनास्थल पर पहुंची ब्रजघाट और थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुला कर घायल दिनेश को जिला अस्पताल भेज दिया। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। दिनेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से रेफर करने के बाद परिजन उसे मुरादाबाद के साईं अस्पताल ले गए। जहां हालत में सुधार बताया जा रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed