{"_id":"5b0b12744f1c1bf46e8b4eeb","slug":"91527452276-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगूर ने एक और वृद्घ महिला को काटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लंगूर ने एक और वृद्घ महिला को काटकर किया घायल
Updated Mon, 28 May 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। लंगूर की दहशत लोगों में बनी हुई है। रविवार को लंगूर ने एक और वृद्ध महिला को काटकर घायल कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार को संतनगर निवासी शांति देवी छत पर गई थी। इसी दौरान छत पर आए लंगूर ने शांति देवी को काट लिया। लहूलुहान हालत में वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि बस्ती में पिछले कई दिनों से लंगूर का भय बना हुआ है। अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को लंगूर काट चुका है। मामले में लोगों ने पालिका से लंगूर को पकड़वाने की गुहार लगाई थी। जिस पर पालिका ने वन विभाग को सूचना दी। पिछले दो दिनों से वन विभाग लंगूर को पकड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लंगूर विभाग के जाल में फंस नहीं रहा है।