फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ढाई महीने बाद कब्र से निकला विवाहिता का शव

ढाई महीने बाद कब्र से निकला विवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
ढाई महीने बाद कब्र से निकला विवाहिता का शव
अमरोहा। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने जहर और गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कब्रिस्तान में फोर्स को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी निवासी मौलाना शमशाद की शादी नगर के मोहल्ला तलवार शाह बटवाल निवासी जमीर अहमद की बेटी गुलनाज के साथ जनवरी 2017 को हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद शमशाद परिवार के साथ अमरोहा में ही रहने लगे। दिसंबर 2018 में गुलनाज ने बेटी को जन्म दिया था। करीब ढाई महीने पहले गुलनाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए थे। मायके पक्ष के लोगों ने गुलनाज की जहर देकर और गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। विवाहिता के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इसके बाद विवाहिता के परिजनों ने अदालत की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के पति मौलाना शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ जितेंद्र सिंह मामले की विवेचना कर रहे थे। उन्होंने डीएम से शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति ली। इसके बाद बुधवार को एसडीएम सुखवीर सिंह और सीओ सिटी जितेंद्र भारी पुलिस फोर्स के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। जहां से पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ ने बताया कि शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed