फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

हाईवे पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं
गजरौला। हाईवे रिसोर्ट के सामने फ्लाईओवर के नीचे रात में एक अधेड़ का शव मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास मिले थैले से पुराने कपड़े मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात गजरौला में हाईवे किनारे स्थित हाईवे रिसोर्ट व दूसरी ओर होटल में आई बारातों की भीड़ लगी हुई थी। बारातियों की भीड़ हल्की होने पर रात करीब एक बजे पुलिस गश्त के लिए निकली। पुलिस को हाईवे रिसोर्ट के सामने फ्लाईओवर पुल के नीचे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। पुलिस आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंची, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह को पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पास में मिले थैले में पुराने पकड़े मिले है। देखने में मृतक भिक्षुक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed