फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गोली लगने से सिपाही के बेटे की मौत

गोली लगने से सिपाही के बेटे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से सिपाही के बेटे की मौत
अमरोहा। बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही के बेटे की तमंचा साफ करते समय गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा, ब्रस और रेगमाल बरामद कर लिया है। ब्रश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मुरादाबाद के रामनगर निवासी ज्ञानप्रकाश सिद्धू यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी बरेली पुलिस लाइन में चल रही है। पिछले करीब पंद्रह वर्षों से उनका परिवार अमरोहा के सुबोध नगर कॉलोनी में रहता है। परिवार में पत्नी शशि और दो बेटे हैं। एक बेटी थी जिसकी शादी कर दी है। बड़ा बेटा दीपक गोवा में निजी कंपनी में नौकरी करता है। जबकि छोटा बेटा विश्वदीप उर्फ मनी कक्षा दस का छात्र था। दीपक की शादी की बात चल रही। लिहाजा रविवार को गोद भराई की रस्में पूरी करने के लिए लड़की के घर जाना था। इसलिए दीपक भी घर आया हुआ है। घर में खुशी-खुशी कार्यक्रम की तैयारियां चल रहीं थीं, लेकिन शुक्रवार की सुबह विश्वदीप उर्फ मनी करीब साढ़े आठ बजे ट्यूशन पढ़कर घर पहुंचा। अपनी मां शशि से खाना के लिए कहा और सीधा मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंच गया। जहां थोड़ी ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन ऊपर पहुंचे तो मनी लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था। यह देखकर परिजनों की चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मौके से तमंचा, ब्रश, रेगमाल और एक खोखा बरामद कर लिया है। छात्र की मौत के बाद सिपाही पिता और मां का रो-रोक बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया के तमंचा साफ करते समय हादसा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तमंचा कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed