फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पर हादसे में मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

हाईवे पर हादसे में मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
अमरोहा/रजबपुर। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव रजबपुर की मढैया निवासी सुभाष पुत्र नन्हे सिंह मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी राधा के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात वह अपने रिश्ते के समधी जबर सिंह निवासी रसूलपुर को साथ लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक एक रेस्टोरेंट के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। जबर सिंह का उपचार चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी राधा देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed