{"_id":"5ca112d3bdec22141a4a20c3","slug":"51554059987-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनथ्रू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर वेंडर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रनथ्रू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर वेंडर की मौत
गजरौला (अमरोहा)। मेन लाइन पर आ रही रनथ्रू गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से वेंडर की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
गजरौला के मोहल्ला अतरपुरा निवासी अंकुर 23 वर्ष रेलवे स्टेशन पर छोले बेचने का काम करता है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे अंकुर घर से रेलवे स्टेशन पैदल जा रहा था। युवक ने ईयरफोन लगा रखा था। रेलवे आवासीय कालोनी के सामने ट्रैक को पार कर रहा था। इस दौरान दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने के लिए मेन लाइन पर रनथ्रू गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ईयरफोन लगा होने के कारण ट्रेन का हॉर्न भी सुनाई नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। शव ट्रेन में फंसकर करीब 150 मीटर तक घिसटता चला गया। शव रेलवे स्टेशन अधीक्षक कक्ष के सामने आकर गिरा। हादसे से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक अंकुर का भाई स्टेशन पर वेंडर है। उसके भाई व अन्य वेंडरों ने उसकी शिनाख्त की तथा परिजनों को सूचना दी। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।