फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   छह मरे गोवंशीय पशु मिलने से हड़कंप, रिपोर्ट

छह मरे गोवंशीय पशु मिलने से हड़कंप, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
छह मरे गोवंशीय पशु मिलने से हड़कंप, रिपोर्ट
नौगांवा सादात। मूंढाखेड़ा चौकी क्षेत्र में कुरी गांव मार्ग पर छह मरे हुए गोवंशीय पशु मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। डाक्टरों को बुलाकर पशुओं का पोस्टमार्टम कराया। पशु के साथ क्रूरता देख स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पशुओं के मुंह रस्सी से बंधे हुए थे। पशुओं को तीन दिन पहले यहां फेंका गया था। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के कुरी गांव मार्ग पर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने छह प्रतिबंधित पशु मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसमें पांच गाय और एक सांड शामिल था। मौत का मामला चारों ओर आग की तरह फैल गया। हिंदू समाज के लोगों भी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नौगांवा इंस्पेक्टर अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। आक्रोशित भीड़ ने कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलाकर पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पशुओं को मेमनपुर तालाब के पास दबा दिया गया। एसपी डॉ. विपिन ताडा और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसपी ने इंस्पेक्टर को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम व आईपीसी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed