{"_id":"5c54acecbdec2256b807f54b","slug":"51549053164-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर जेसीबी से टकराई रोडवेज, आधा दर्जन यात्री चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर जेसीबी से टकराई रोडवेज, आधा दर्जन यात्री चोटिल
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर बीकानेर वाला के सामने आगे जा रही जेसीबी अचानक अनियंत्रित होने से रोडवेज बस में टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन यात्री चोटिल हो गए। हादसे से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी चालक जेसीबी को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
शनिवार को सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस मेरठ से प्रयाग राज कुंभ मेला में जा रही थी। गजरौला से आगे हाईवे पर बीकानेर वाला रेस्टोरेंट के पास रोडवेज बस ने आगे जा रही जेसीबी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान अचानक जेसीबी अनियंत्रित हो गई। जेसीबी का पंजा बस के अगले हिस्से में टकरा गया। जोरदार झटका लगने से बस में आगे की ओर बैठा धनौरा मंडी के मोहल्ला कटरा निवासी सुलेमान बस के शीशे से टकरा गया। बस का शीशा टूट गया और सुलेमान नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में मेरठ निवासी बस चालक सुनील व अन्य करीब पांच यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। जोरदार झटका लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घायल सुलेमान को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जबकि अन्य यात्री मामूली रूप से चोटिल होने के कारण घटनास्थल से ही गंतव्य की ओर रवाना हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक जेसीबी को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।