फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   दौड़ लगा रहे युवाओं पर फायरिंग, चार घायल

दौड़ लगा रहे युवाओं पर फायरिंग, चार घायल

Mon, 24 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
दौड़ लगा रहे युवाओं पर फायरिंग, चार घायल
छर्रे लगने से पांच लोग हुए घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन


मंडी धनौरा।
आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में छर्रे लगने से छह युवक और बाग ठेकेदार समेत सात लोग घायल हो गए। घायल युवकों के परिजनों ने तहसील कार्यालय के बाहर दो घंटे तक जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि ठेकेदार ने युवकों को फंसाने के लिए स्वयं को गोली मारी है। साथ ही युवकों के खिलाफ तहरीर भी दे दी है। वहीं, ठेकेदार का कहना है कि युवक बाग से आम तोड़ रहे थे। उसने इसका विरोध किया, तो युवकों गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया है। उधर, पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।
थाना बछरायूं के गांव देहरी बुजुर्ग निवासी विकाशु, गोविंद, अंकुल और पदम सिंह समेत छह युवक सुरक्षा बल में भर्ती होने के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे हैं। रविवार की सुबह करीब छह बजे चारों युवक शेरपुर मार्ग पर स्थित ग्राम मुकीमपुरा में सड़क किनारे स्थित रोहताश यादव के आम के बाग के पास से गुजर रहे थे। युवकों का आरोप है कि बाग के ठेकेदार नौशाद ने लाइसेंसी बंदूक से उन गोली चला दी। छर्रे लगने से चारों युवक और ठेकेदार घायल हो गया। बाकी के दो युवकों ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही आरोपी ठेकेदार को पकड़ लिया। उसके भी पांव में छर्रे लगे हुए मिले। पुलिस ने मौके से ठेकेदार की लाइसेंसी बंदूक, पांच कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए हैं। ठेकेदार का आरोप है कि तमंचे के बल पर युवकों उसके बाग से रोजाना आम तोड़ रहे थे। मना करने पर युवकों ने गोली चला दी। वहीं, पुलिस ने विकाशु के पिता सुखवीर सिंह की तहरीर पर ठेकेदार समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, ठेकेेदार ने भी अज्ञात युवकों के खिलाफ बाग में घुसकर आम तोड़ने, मना करने पर गोली मारकर घायल करने और मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया जाम
मंडी धनौरा। घायल युवकों के परिजनों ने तहसील कार्यालय पर जाम लगा दिया। गुस्साए परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि घटना में उनके बच्चे घायल हुए हैं, जबकि पुलिस आरोपियों का पक्ष ले रही है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम मुकीमपुरा के पास रविवार की सुबह बाग ठेकेदार के साथ कुछ युवकों का विवाद हुआ था। चार युवकों के छर्रे लगे हैं। ठेकेदार के पांव में भी छर्रा लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
ऋषिराम कठेरिया, थानाध्यक्ष, धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed