{"_id":"59d152ef4f1c1bcf538b5341","slug":"41506890479-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने वाले स्कूल प्रबंधन का पुतला जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने वाले स्कूल प्रबंधन का पुतला जलाया
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाह स्कूलों पर एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
सेंटमेंरी स्कूल से लापता छात्र का सप्ताह भर बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लापरवाह स्कूल प्रबंधन व पुलिस के कार्य पर रोष प्रकट किया। नारेबाजी करते हुए स्कूल प्रबंधन का पुतला जलाया गया। प्रांत संयोजक विपिन कुमार का कहना है कि सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
रविवार को इंद्रा चौक पर एकत्र हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं ने लापरवाह स्कूल प्रबंध तंत्र का पुतला जलाया। कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा का कोई खयाल नहीं है। मोटी फीस वसूल कर अभिभावकों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। अभिभावक स्कूल के भरोसे बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधतंत्र बच्चों की सुरक्षा के प्रति कतई गंभीरता नहीं दिखाते। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। बच्चों की सुरक्षा के बारे में कतई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लापरवाह स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को बाध्य होगी। पुतला जलाने वालों में सुंदर सिंह, पीयूष चौधरी, रवि सैनी, योगेश चौधरी, नितिन चिकारा, रोहित सैनी, लकी शर्मा, शबाबुल सैफी, हरिओम राणा, राहुल महाराज आदि मौजूद रहे।