फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   झांसा देकर जेठानी देवरानी से आभूषण ठगे

झांसा देकर जेठानी देवरानी से आभूषण ठगे

Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
झांसा देकर जेठानी देवरानी से आभूषण ठगे
गजरौला। एक बाइक सवार आरोपी ने झांसा देकर जेठानी देवरानी से करीब एक लाख के आभूषण ठग लिए। आभूषण लेकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गुरुवार को एक बाइक सवार फाजलपुर निवासी क्रांति देवी के घर पहुंचा। उसने घर पहुंचते ही क्रांति को बुआ कहते हुए नमस्ते की। इसके बाद किसी योजना में एक लाख का लाभ दिलाने की बात कही। बातों ही बातों में आरोपी ने क्रांति देवी को राजी कर लिया। उसने फोटो खिंचवाने की बात कही। जिस पर क्रांति देवी और उसकी पुत्रवधू पिंकी पत्नी छतरपाल को अपने साथ बाइक पर ले गया। स्टेशन रोड पर पहुंचते ही उसने पिंकी के कुंडल उतरवा लिए। दोनों को वहीं छोड़ आया और फिर से क्रांति के घर पहुंच गया। अब क्रांति की छोटी बहू सोनम घर पर थी। आरोपी ने सोनम से कहा कि उसकी सास और जेठानी उसे भी बुला रही है। जिस पर सोनम भी आरोपी के साथ बाइक पर बैठ चली गई। रास्ते में ही उसने सोनम को भी झांसे में ले लिया। सोनम से कुंडल, कर्णफूल, सोने की अंगूूठी, ताबीजी और चेन ले ली। उसे भी छोड़कर फरार हो गया। सास बहुएं तीन घर पहुंची और एक दूसरे बात बताई। जिस पर क्रांति देवी तो अपने मायके लिए रवाना हो गई कि आरोपी ने बुआ कहा था कहीं मायके में मिल सकता था। वहीं वार्ड के सभासद ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed