फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कांठ के किराना व्यापारी के साथ लूट का खुलासा

कांठ के किराना व्यापारी के साथ लूट का खुलासा

Wed, 14 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
कांठ के किराना व्यापारी के साथ लूट का खुलासा
कांठ के किराना व्यापारी से रिवाल्वर लूट का खुलासा
विज्ञापन

चार बदमाश हत्थे चढ़े, लूटी गई बाइक, रिवॉल्वर बरामद
घटना के दौरान इस्तेमाल दो बाइक, दो तमंचे, पांच कारतूस भी मिले

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में 24 मई की दोपहर दिन दहाड़े कांठ के किराना व्यापारी से हुई लूट का पुलिस व स्वाट ने खुलासा कर दिया। थाना पुलिस व स्वाट ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई रिवॉल्वर, तीन कारतूस 32 बोर, 4500 रुपये तथा लूट में इस्तेमाल की गईं दो बाइक व दो तमंचे एवं पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर लूट का खुलासा करते हुए टीम को पांच हजार के पुरस्कार की घोषणा की है।
मंगलवार को दोपहर दो बजे पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर किराना व्यापारी के साथ 24 मई की दोपहर हुई लूट का खुलासा किया। एसपी व एएसपी ने कहा कि सोमवार को नौगावां सादात थाना प्रभारी व स्वाट प्रभारी उदय प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि किराना व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कमालपुर में इंटर कालेज के पास खड़े हैं। थाना प्रभारी व स्वाट प्रभारी ने थाने के एसएसआई नवाब सिंह समेत थाना पुलिस व स्वाट टीम लेकर चार बदमाशों को मुखबिर के बताए स्थान से गिरफ्तार कर लिया। इनसे लूट में इस्तेमाल की गईं दो बाइक, दो तमंचे मय पांच कारतूस तथा लूट में गई रिवॉल्वर, तीन कारतूस 32 बोर, 4500 रुपये तथा बाइक बरामद की हैं। हत्थे चढ़े बदमाशों में बबलू उर्फ समीर निवासी बिचपुरी थाना कांठ शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ नोएडा, अमरोहा देहात, छजलैट और नौगावां सादात थाने में 12 मामले पंजीकृत हैं। एनसीआर व उत्तराखंड में भी उसके द्वारा की गई घटनाओं की पुलिस को जानकारी लगी है। उसके बाकी आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए पांच हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन


ये पकड़े गए बदमाश
पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश बबलू उर्फ समीर पुत्र सैदुद्दीन उर्फ नान खां निवासी बिचपुरी थाना कांठ। शाहरुख पुत्र ताहिर निवासी लालू खुर्द थाना नौगावां सादात। आजम पुत्र जफर अली तथा अकरम पुत्र रहीसुद्दीन निवासी बहरमपुर थाना छजलैट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक इतिहास
बदमाशों में बबलू उर्फ समीर निवासी बिचपुरी शातिर अपराधी है। वहीं शाहरुख, आजम व अकरम के खिलाफ दो-दो मामले पंजीकृत हैं। उधर आजम व अकरम के परिजनों ने झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि दोनों का अपराध की दुनिया से दूर दूर तक वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed