फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   तमंचों के बल पर दंपति से लूट

तमंचों के बल पर दंपति से लूट

Tue, 03 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
तमंचों के बल पर दंपति से लूट
मंडी धनौरा। ससुराल से घर जा रहे एक दंपती से बाइक सवार तीन बदमाशों ने रामगंगा पोषक नहर के पुल पर तमंचों के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने महिला के कानों के कुंडल और उसके पति के हाथ से अंगूठी भी लूट ली। पति की सूचना पर मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

थाना नौगांवा सादात के गांव मिलक साहूपुर निवासी अंकित सोमवार की शाम अपनी पत्नी ममता के साथ ग्राम भैंसा स्थित ससुराल से वापस लौट रहा था। रास्ते में पड़ने वाले ग्राम टंडेरा के नहर के पुल पर पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनको रोक लिया। बदमाशों ने अंकित की जेब में रखे 15 हजार रुपये, उसकी अंगूठी और उसकी पत्नी के कानों के कुंडल लूट लिए। बदमाश जाते जाते दोनों के मोबाइल भी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद अंकित ने इधर से गुजरे राहगीर के फोन से 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed