{"_id":"5ca11353bdec2214593a98e3","slug":"201554060115-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश की गोली से बाल-बाल बचे सैदनगली थानाध्यक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश की गोली से बाल-बाल बचे सैदनगली थानाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली(अमरोहा)। दबिश देकर लौट रही सैदनगली पुलिस की जीहल गांव के चौराहे पर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश की गोली लगने से थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हापुड़, मेरठ, किठौर, गाजियाबाद के थानों में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
रविवार की सुबह थानाध्यक्ष अमित कुमार मान, एसआई संजीव कुमार व अन्य फोर्स के साथ देहरा गांव में दबिश देने गए थे। करीब नौ बजे वह लौट रहे थे, तभी जीहल गांव के चौराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देखा। पुुलिस ने गाड़ी रोक कर पूछताछ करने की कोशिश की तो युवक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष अमित कुमार मान बाल-बाल बच गए। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। तुरंत बदमाश की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी के मुताबिक मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश जिला मेरठ के थाना किठौर निवासी दिलदार है। जिस पर हापुड़, मेरठ, किठौर ,गाजियाबाद के विभिन्न थाना में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई थानों की पुलिस को इसकी तलाश थी।