फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हत्या कर युवती लाश गन्ने के खेत में फेंकी

हत्या कर युवती लाश गन्ने के खेत में फेंकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर युवती लाश गन्ने के खेत में फेंकी
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी के जंगल में सड़क के किनारे गन्ने के खेत में एक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की गर्दन में नाड़ा कसा हुआ था। उसकी जीभ दांतों के बीच में थी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की गला घोंटकर हत्या करनेे के बाद गन्ने के खेत में लाश फेंक दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

नौगांवा थानाक्षेत्र में नूरपुर बिजनौर रोड से निकले कांठ-मुरादाबाद बाईपास रोड पर गांव अकबरपुर पट्टी के पास गन्ने के खेत में शुक्रवार सुबह युवती की लाश देखी। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं जानकारी होने पर खेत पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। गर्दन में सूती कपड़े की मजबूत नाड़ा कसा था। इससे गर्दन हल्की सी कट गई थी। वहीं जीभ दोनों दांतों के बीच में आने से कट गई थी। सड़क से घसीटकर लाश गन्ने के खेत तक लाया गया था। सड़क के किनारे टूटी हुई चूूड़ियां भी मिली है। नौगांवा थाना के इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि युवती की लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed