{"_id":"5b66010c4f1c1b07788b7ae2","slug":"191533411596-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कानों से कुंडल झपटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कानों से कुंडल झपटे
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। ग्रामीण की बाइक को ओवरटेक कर बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के कानों से कुंडल नोच लिए और फरार हो गए। कुंडल नुचने के बाद महिला के कानों से खून बहने लगा। वह घायल अवस्था में अपने पति के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी।
क्षेत्र के गांव रहमापुर खालसा निवासी हरेंद्र शनिवार को बाइक से गजरौला आ रहे थे। साथ में बाइक पर उनकी पत्नी मीनाक्षी भी सवार थी। वह गजरौला में एक चिकित्सक के यहां इलाज कराने आ रही थी। उनकी बाइक जैसे ही हाईवे पर सलारपुर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे बाइक से सवार दो लुटेरों ने ग्रामीण की बाइक को ओवरटेक कर बाइक सवार लुटेरों ने मीनाक्षी के कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। झपट्टा मारकर नोचे गए कुंडल से महिला के कान भी जख्मी हो गए और खून बहने लगा। उसने शोर मचाया तो लुटेरे हाईवे पर तेजी से बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। पत्नी को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे हरेंद्र ने बताया कि कुंडल करीब तीस हजार कीमत के थे। उनकी तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।