{"_id":"5bb12469867a555b081aa6d4","slug":"171538335849-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर सोने के कुंडल ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर सोने के कुंडल ठगे
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। झांसा देकर एक महिला से सोने के कुंडल ठग लिए गए। घटना रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन के पास कस्बा चौकी क्षेत्र में हुई।
महिला रीना निवासी मोहल्ला शिवपुरी दोपहर में रेलवे स्टेशन के पास किसी काम से गई थीं। यहां एक व्यक्ति ने उसका हाथ देखने के बहाने उससे बात करनी शुरू की। उसे अंध विश्वास की बातों में फंसा लिया। पीछे से एक अन्य व्यक्ति आया वह भी अपना हाथ दिखाने लगा। दोनों ने बातों में लगाकर महिला का ध्यान भटकाया। बाद कुछ ऐसी बातें कहीं कि महिला को विश्वास हो गया कि हाथ बताने वाला कोई सिद्ध पुरुष है। उसने परिवार की स्थिति के विषय में बताया जो मेल खाती हुई दिखीं। बात में झांसा देने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह अपने कुंडल उतारकर दस कदम दूरी पर रख आए और उसके कहे अनुसार काम करे। उसने ऐसा ही किया। दूसरे व्यक्ति से भी उसने सामान ऐसे ही रखवाया। महिला ने उसकी देखा देख सामान रख दिया। कुछ समय बात दोनों व्यक्ति गायब हो गए। महिला ने जाकर देखा तो उसके कुंडल गायब थे। शोर मचाया तो लोग एकत्र हुए। पुलिस से घटना की शिकायत करने की बात महिला ने कही है।