{"_id":"5941a3544f1c1b132d8b4755","slug":"171497473876-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगावां सादात में प्रधानमंत्री का आपतिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौगावां सादात में प्रधानमंत्री का आपतिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रुप में अपलोड किया पीएम का आपत्तिजनक फोटो, तहरीर
- एडमिन ने फोटो डिलीट कर पुलिस से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात (अमरोहा)। सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा लांघने का सिलसिला जारी है। इसी के साथ नेताओं की फोटो से छेड़खानी कर विवाद खड़ा करने का भी मामला नहीं रुक रहा है। अब नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की ओर से संचालित ग्रुप में एक अन्य मेंबर ने पीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी। ग्रुप एडमिन इस फोटो को डिलीट कर आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
नौगावां सादात कस्बा निवासी अकबर सैफी व्हाट्स एप पर एक ग्रुप चलाते हैं। उनके ग्रुप से मीडिया से लेकर पुलिसकर्मी, सामाजिक संगठन और राजनीतिक पार्टियों के लोग जुड़े हैं। मंगलवार को अकबर सैफी उस समय दंग रह गए, जब ग्रुप से जुड़े एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी। उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमानजनक फोटो ग्रुप से डिलीट कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी, हालांकि पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में एसएसआई नवाब सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है, व्यक्ति विशेष की टिप्पणी है, किसी की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं हुई है।
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
1. 16 मई को शहर के बेगम सराय निवासी आरोपी दाऊद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विवादास्पद फोटो पोस्ट कर दी थी। फोटो पर अभद्र टिप्पणी भी लिखी थी। इसमें पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
2. 4 मई को नौगावां सादात में इस तरह की घटना हुई। आरोप है कि, बीलना निवासी जुबैर व शाहिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।