फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पशुशाला से चोरी कर गाय का किया वध, हंगामा

पशुशाला से चोरी कर गाय का किया वध, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
पशुशाला से चोरी कर गाय का किया वध, हंगामा
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजनपुर गांव पशुशाला से गाय चोरी कर उसकी हत्या कर दी गई। गाय के अवशेष मिलने पर लोगों में रोष फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजनपुर गांव निवासी घनश्याम पुत्र करनसिंह बुधवार की रात अपने पशुओं को पशुशाला में बांधकर अपने घर पर आकर सो गया था। गुरुवार सुबह जब वह पशुशाला में पशुओं को चारा डालने के लिए गया था तो गाय गायब थी। गांव के लोगों के साथ उसने आसपास के खेतों में तलाश की। गांव निवासी रमेश के खेत के टयूबवेल के पास कुएं में गाय के अवशेष और मृत गाय का बच्चा मिला। गाय के अवशेष देखकर ग्रामीण उत्तेजित हो गए। गाय की हत्या में शामिल अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर आदमपुर इंस्पेक्टर अशोक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। अवशेष को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घनश्याम की तहरीर पर गाय को चोरी कर हत्या करने का मुकदमा अज्ञात लोगों के विरूद्ध दर्ज कर लिया है। सीओ हसनपुर अजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आदमपुर पुलिस को इस घटना मे शामिल लोगो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। आदमपुर इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed