फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गला दबाकर की गई थी कक्षा पांच की छात्रा की हत्या

गला दबाकर की गई थी कक्षा पांच की छात्रा की हत्या

Fri, 23 Jun 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी कक्षा पांच की छात्रा की हत्या
मक्का के खेत में खून से लथपथ निर्वस्त्र मिला था छात्रा का शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर मक्का की रखवाली करने गई कक्षा पांच की छात्रा की हत्या गला दबाकर की गई थी। पीएम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि स्लाइड रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जिससे रेप की पुष्टि की जा सके। लेकिन परिजनों द्वारा रेप की आशंका जताई गई थी।

थाना क्षेत्र के गांव में किसान की बारह वर्षीय कक्षा पांच की छात्रा बुधवार सुबह खेत पर मक्का के खेत की रखवाली करने गई थी। लेकिन दोपहर तक भी वापस नहीं लौटने पर छात्रा को तलाश किया गया था। दोपहर बाद मक्का के खेत में ही छात्रा का निर्वस्त्र खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला था। परिजनों ने रेप के बाद छात्रा की हत्या की आशंका जताई थी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच बारीकी से मामले की पड़ताल की थी। पुलिस ने शव पीएम को भेज कर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी धनौरा जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा की गला दबाकर ही हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। छात्रा के साथ रेप हुआ था या नहीं इसकी पुष्टि स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed