{"_id":"5b6c96a34f1c1b6a1c8b5376","slug":"131533843107-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गए छह बालक गंगा में डूबे, एक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाने गए छह बालक गंगा में डूबे, एक लापता
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव पप्परा खादर के छह बालक गंगा में नहाते समय डूबने लगे। यह देख यहां पहुंचे एक युवक ने डूब रहे पांच बालकों को गंगा से निकाल लिया, जबकि एक बालक लापता हो गया। उसकी देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
गुरुवार शाम साढे़ पांच बजे पप्सरा खादर गांव निवासी छोटू (17 वर्ष) पुत्र राजवीर अपने दो भाईयों निखिल (6 वर्ष), नन्हें (9 वर्ष), गांव के ही राजकुमार (11 वर्ष) और दो अन्य बालकों के साथ गंगा तट पर नहाने के लिए गया था। गांव से गंगा करीब पांच सौ मीटर दूर है। बताया गया कि नहाते हुए यह बालक गंगा में डूब गए। तभी गांव का ही मरदान गंगा पर पहुंच गया। उसने बालकों को डूबते हुए देखा तो एक-एक कर पांच बालकों को बचा लिया। वहीं छोटू का कहीं पता नहीं चल सका। देर शाम तक गांव के लोग नाव का सहारा लेकर लापता छोटू को ढूंढ रहे थे। बालकों के डूबने की खबर पर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। करीब साढ़े आठ बजे तक छोटू की तलाश जारी थी। उधर किशोर के डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की सूचना पुलिस को अभी तक नहीं दी गई है।