{"_id":"5c6db00fbdec223c4643935a","slug":"121550692367-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के सेवन से ग्रामीण की मौत ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के सेवन से ग्रामीण की मौत ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर गुर्जर में अपमिश्रित शराब पीने से एक गामीण की मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई के डर से शराब के अवैध धंधेबाजों ने परिजनों को डरा धमका कर ग्रामीण का अंतिम संस्कार करा दिया।
थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर गुर्जर निवासी एक ग्रामीण (45) नगर की मंडी समिति स्थित एक आढ़ती के यहां नौकरी करता है। मंगलवार को वह ग्राम चुचैला कलां स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर शाम रिश्तेदारी से वह अपने घर पहुंचा। बताया जाता है कि उसने काफी शराब पी रखी थी। सवेरे को परिजनों ने उसे मंडी में जाने के लिए उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने पीटने लगे। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि वह गांव में कहीं से शराब पीकर आया था। परिजनों ने सवेरे को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शहबाजपुर गुर्जर व इससे सटे हुए मोहनपुर गांव में तमाम घरों में शराब बनाई जाती है और बेची जाती है। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।