फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
चुचैला कलां। चांदपुर रोड पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक पूरी तरह कार के अगले हिस्से में समा गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

चांदपुर क्षेत्र के गांव माहू गंधौर निवासी राजू वर्मा (30) बाइक से दिल्ली से आ रहा था। चांदपुर मार्ग पर उसकी बाइक सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगते ही राजू कई फुट ऊपर उछला और कार के शीशे पर आकर गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक पूरी तरह कार के भीतर घुस गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed