फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पर हादसे में कांवड़िया गंभीर, हंगामा और जाम

हाईवे पर हादसे में कांवड़िया गंभीर, हंगामा और जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में कांवड़िया गंभीर, हंगामा और जाम
अमरोहा। हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित कांविड़यों ने जमकर हंगामा किया। हाईवे जाम कर नारेबाजी की। पुलिस और कांवड़ियों के बीच तीखी झड़प हुई। कांवड़ियों का आक्रोश देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जाम के चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस के समझाने-बुझाने पर कांविड़यों का गुस्सा शांत हुआ। घायल कांवड्ऱिये की हालत गंभीर बनी हुई हैै।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी योगेश चौहान अपने गांव के कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने लिए गया था। रविवार की दोपहर दो बजे कांवड़ियों का जत्था हाईवे होते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही कांवड़ियों का जत्था हाईवे स्थित श्योनाली की ज्यारत के निकट पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने योगेश को जबरदस्त टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से योगेश लहूलुहान हो गया। कांवड़ भी खंडित हो गई। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों का गुस्सा भड़क गया। सूचना मिलते ही कांवड़ियों के परिजन भी पहुंच गए। हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों युवक अमरोहा के निवासी बताए जा रहे हैं। उधर पुलिस ने आक्रोशित कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल कांवड़ियों को दिल्ली रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आरोपी युवकों को बाइक समेत कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed