{"_id":"5bf3075cbdec2269525fa364","slug":"111542653788-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पत्नियों को छोड़ दिया, बच्चों को रखता है साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन पत्नियों को छोड़ दिया, बच्चों को रखता है साथ
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। नगर के एक मोहल्ले में मायके में रह रही महिला रोती बिलखती सोमवार दोपहर को कोतवाली पहुंची। बताया कि करीब चार वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी निवासी युवक से निकाह हुआ था। निकाह के बाद बेटा पैदा हुआ तो कुछ दिन बाद ही पति ने मामूली बात पर छोड़ दिया। अब बेटा तीन वर्ष का हो चुका है। सोमवार को परिवार समेत एक रिश्तेदारी में जा रहे थे।
इस बीच पति रास्ते में बच्चे को छीनकर ले गया। महिला ने बताया कि पति अब तक तीन औरतों को धोखा दे चुका है। इसी बीच एक और महिला खुद को उक्त व्यक्ति की पहली पत्नी बताते हुए कोतवाली पहुंच गई। उसने बताया कि मामूली बात पर विवाद में आठ साल पहले उसी पति ने छोड़ दिया, लेकिन तीन बच्चों को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। बताया कि पति ने बिहार की महिला से भी निकाह किया, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसे भी छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।