{"_id":"5b6601ce4f1c1bb37b8b644d","slug":"111533411790-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली करंट से दो लाइनमैन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली करंट से दो लाइनमैन झुलसे
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे दो संविदा बिजली कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। परिजनों का आरोप है कि शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट छोड़ा गया। दोनों लाइनमैन को गंभीर हालत में मेरठ के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक संविदा कर्मचारी के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए जाम लगाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाया।
रहमापुर माफी का रहने वाला कुलवंत संविदा कर्मचारी है। वह शुक्रवार की रात कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान में बिजली ठीक कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच लाइन में करंट प्रवाहित कर दिया गया। करंट से वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर गया। उसे तत्काल मेरठ ले जाया गया। शनिवार की सुबह एक अन्य संविदा कर्मचारी मनोज सैनी भी खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। उसको जबर्दस्त झटका लगा। वह बुरी तरह झुलस गया। उसे भी तत्काल मेरठ ले जाया गया। उसके परिजनों ने बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने जाम भी लगाया लेकिन पुलिस ने पहुंच कर जाम खुलवा दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।