{"_id":"5b3d1ad14f1c1bbc248b4822","slug":"101530731217-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोपर्टी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हंगामा
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। शुक्लपुरी में मंगलवार की रात दस बजे विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला शुक्लपुरी में एक भूखंड पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम भी जमीन की नाप करने आई थी, लेकिन विरोध के कारण टीम वापस चली गई। एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने फार्म हाउस की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट की है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस पक्ष ने कार भी क्षतिग्रस्त करने, महिला से बदसलूकी करने की बात कही है। एक पक्ष के रवींद्र शुक्ला की तहरीर पर बृजपाल, ऊधम सिंह, वेदपाल, नीलम चौधरी, रजनीश शर्मा, नीरज और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष की मंजू शर्मा की ओर से राजीव शुक्ला, रवींद्र शुक्ला, जितेंद्र मोहन शुक्ला और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।