फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

दौड़ लगाते समय दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस पर गमजदा खड़े धर्मेंद्र यादव के परिजन। - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात (अमरोहा)। पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने निकले दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के देहरी खुर्रम गांव में स्व. नवाब सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है, उनके भी अपने परिवार हैं। छोटा बेटा धर्मेंद्र यादव यूपी पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। वर्ष 2018 बैच के लिए भी उसने पुलिस भर्ती की तैयारी की थी, लेकिन दौड़ न लगा पाने के चलते पुलिस बोर्ड ने उसे बाहर कर दिया था। तभी से वह पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह धर्मेंद्र अपने दोस्त गुड्डू सैनी के साथ दौड़ने के लिए निकला था। अभी दोनों दौड़ते समय गांव के अड्डे के निकट पहुंचे थे। तभी मुरादाबाद की दिशा से आ रहे ट्रक ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुड्डू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र की मौत के बाद पत्नी सर्वेश देवी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed