फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

अनूप-रिंकू की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की दबिश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
अमरोहा। महाराष्ट्र में रेलवे की परीक्षा के साल्वर गैंग के तार अमरोहा से जुड़ने की बात सामने आई है। जिसमें अमरोहा के अनूप और रिंकू की थाणे पुलिस को तलाश है। पुलिस ने अनूप के भाई को साथ लेकर कई बार पैथोलॉजी लैब पर छापामारी की। लेकिन अनूप हाथ नहीं लगा। पिछले तीन दिन से पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब पुलिस अनूप और रिंकू की धरपकड़ के लिए साइवर सेल की मदद ले रही है। दोनों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

28 जुलाई 2019 को महाराष्ट्र के थाणे जनपद में रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी। जहां मुरादाबाद का रहने वाला नितिन कंप्यूटर में डिवाइस लगाकर परीक्षा देता पकड़ा गया था। नितिन जिस कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा दे रहा था। वह सिस्टम कहीं दूसरी जगह से ऑपरेट किया जा रहा था। प्रकरण सामने आते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में खुलासा हुआ कि रेलवे की परीक्षा कराने वाला साल्वर गैंग है। पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पता चला कि पेपर साल्व कराने के लिए अमरोहा निवासी अनूप से नौ लाख रुपये में सौदा हुआ था। उसने ही यह डिवाइस उसे कंप्यूटर में लगाने के लिए दिया था। नितिन ने अमरोहा के किसी रिंकू का नाम भी लिया था। मंगलवार की दोपहर महाराष्ट्र के थाणे जनपद पुलिस की तीन सदस्यीय टीम अमरोहा देहात थाने पहुंची। यहां पर अनूप और रिंकू के बारे जानकारी ली। अनूप अमरोहा में किसी पैथोलॉजी लैब पर नौकरी करता था। थाणे पुलिस ने अनूप के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि अनूप कुछ दिन पहले ही घर से कहीं चला गया है। तभी से पुलिस अनूप और रिंकू की तलाश कर रही है। तीन दिन में जगह-जगह छापेमारी की। लेकिन अनूप या रिंकू का कोई सुराग नहीं लगा। खास बात यह है कि थाणे पुलिस ने देहात थाने में आमद जरूर कराई है। लेकिन वह स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ले रही हैं। देहात थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वह अनूप और रिंकू की लोकेशन ट्रेस कर पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed