{"_id":"5e59530e8ebc3ef3e1416904","slug":"crime-hasanpur-news-mbd3415821118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहरा मार्ग पर टाटा मैजिक व ट्रक की टक्कर, तीन घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहरा मार्ग पर टाटा मैजिक व ट्रक की टक्कर, तीन घायल, रेफर
हसनपुर(अमरोहा)। रहरा मार्ग पर गांव कुटी दौलतपुर के पास टाटा मैजिक और ट्रक की टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मैजिक में सवार तीनों लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला पत्थर वाली मस्जिद निवासी जमशेद पुत्र कलवा, आसिफ पुत्र मुस्ताक और फारुख पुत्र इसाक मैजिक में सवार होकर शुक्रवार रात करीब 9 बजे रहरा की दिशा से हसनपुर की तरफ आ रहे थे। हसनपुर मार्ग पर आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर के नजदीक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में टाटा मैजिक में सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल होने के बाद बीच में फंस गए। हादसे के बाद यातायात प्रभावित हो गया। जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से लोगों की सहायता से फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉ. अमित भरू ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि टाटा मैजिक की ट्रक से टक्कर होने में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कराया गया है। मामले में कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।