फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,death,amroha

तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime,death,amroha
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पतंग उड़ा रहे युवक की मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। युवक की मौत से उसकी पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाह मुल्लाआमान की घटना है। यहां अय्यूब सलमानी का परिवार रहता है। उनका 38 वर्षीय बेटा गुड्डू पेशे से चालक था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं। हुआ ये सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गुड्डू मोहल्ले में ही अपने चाचा के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था।
विज्ञापन

तभी अचानक उसका पैर फिसलने से नीचे जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में गुड्डू को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed